• पखनि की वेबसाइट में आपका स्वागत है
  • हमारा सिद्धांत - "अन्वेषण के माध्यम से नवाचार"
हमारे बारे में

परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (प.ख.नि.), जो परमाणु ऊर्जा विभाग (प.ऊ.वि.) की सबसे पुरानी इकाई है, परमाणु ईंधन चक्र के अग्र और पश्च दोनों भागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्ष 1948 में स्थापित प.ख.नि., भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र की सामरिक संसाधन सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। प.ख.नि. का मुख्य दायित्व यूरेनियम (U), थोरियम (Th), नायोबियम (Nb), टैंटलम (Ta), ज़िरकोनियम (Zr), बेरीलियम (Be), लिथियम (Li), दुर्लभ धातुएँ (Rare Metals) तथा विरल मृदा तत्त्वों (REEs) जैसे खनिज संसाधनों का अन्वेषण और मूल्यांकन करना है, ताकि प.ऊ.वि. की विभिन्न कार्यक्रमगत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। निदेशालय का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है, तथा इसकी सर्वेक्षण एवं अन्वेषण गतिविधियाँ पूरे देश में सात (07) क्षेत्रीय केंद्रों, नई दिल्ली, बेंगलुरु, जमशेदपुर, शिलांग, जयपुर, नागपुर और हैदराबाद के माध्यम से संचालित होती हैं। इसके अतिरिक्त तीन (03) अनुभागीय कार्यालय तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम और कोलकाता में कार्यरत हैं। परमाणु तथा सम्बंधित महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधनों के संवर्धन हेतु प.ख.नि. वर्तमान में देश के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए एकीकृत बहुआयामी अन्वेषण कार्य कर रहा है। ‘अन्वेषण द्वारा नवाचार’ के अपने मूलमंत्र से प्रेरित होकर, प.ख.नि. सतत खनिज संसाधन विकास और वैज्ञानिक उत्कृष्टता के माध्यम से विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करने में निरंतर योगदान दे रहा है।


  1. प.ख.नि तथा राष्ट्रीय पदार्थ संरचना अभिलक्षणन केंद्र (रा.प.सं.अ.कें.)-भा.प.अ.कें., हैदराबाद के मध्य स्पोड्यूमीन खनिज के प्रमाणित सन्दर्भ सामग्री (CRMs) के विकास हेतु सहभागिता समझौता
    'प.ख.नि तथा राष्ट्रीय पदार्थ संरचना अभिलक्षणन केंद्र (रा.प.सं.अ.कें.)-भा.प.अ.कें., हैदराबाद के मध्य स्पोड्यूमीन खनिज के प्रमाणित सन्दर्भ सामग्री (CRMs) के विकास हेतु सहभागिता समझौता- Published On:21-08-2026
  2. पखनि 77वें स्थापना दिवस की वर्षगाँठ का उत्सव
    'पखनि 77वें स्थापना दिवस की वर्षगाँठ का उत्सव- Published On:29-07-2026
  3. पखनि एससी और एसटी कर्मचारी कल्याण संघ ने पखनि मुख्यालय, हैदराबाद में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जयंती मनाई।
    'पखनि एससी और एसटी कर्मचारी कल्याण संघ ने पखनि मुख्यालय, हैदराबाद में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जयंती मनाई।- Published On:23-07-2026
  4. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का पखनि की विभिन्न इकाइयों में उत्साहपूर्वक आयोजन
    'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का पखनि की विभिन्न इकाइयों में उत्साहपूर्वक आयोजन - Published On:21-06-2026
AMD VIDEO


देखो