परमाणु खनिज आंकड़ा केंद्र (AMDC) को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अवसंरचना, वेबसाइट, ईमेल के प्रबंधन और परमाणु खनिज डेटा सेटों के लिए उद्यम स्तरीय भू-स्थानिक डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (ईजीडीएमएस) के डिज़ाइन, विकास, प्रबंधन और संचालन का दायित्व केंद्र को सौंपा गया है। केंद्र ने नवीनतम उपकरणों का उपयोग करके भू-मॉडलिंग की सुविधा भी विकसित की है। वर्ग की प्रमुख गतिविधियाँ इस प्रकार हैं:
सूचना प्रौद्योगिकी
प.ख.आँ.कें. पखनि मुख्यालय में आई.टी. अवसंरचना स्थापित करने और क्षेत्रीय केन्द्रो के साथ संपर्क बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यालय में दो लोकल एरिया नेटवर्क (सुरक्षित डाटा नेटवर्क और इंटरनेट) स्थापित किए गए हैं, WAN मुख्यालय को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वी.पी.एन.) का उपयोग कर एक सुरक्षित वातावरण में जानकारी को अद्यतन और साझा करने के लिए क्षेत्रीय केन्द्रो के साथ जोड़ता है।
एक बहुपद्धति एच.डी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली (वी.सी.एस) मुख्यालय और छह क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ती है जिसका उपयोग नियमित रूप से वैज्ञानिक समुदाय के बीच प्रत्यक्षरूप से बातचीत करने में किया जाता है। डेटा एनक्रिप्शन तकनीक का उपयोग वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सुरक्षित संचार के लिए किया जा रहा है। वीसैट (VSAT) आधारित कनेक्टिविटी का उपयोग करते हुए विभिन्न परमाणु ऊर्जा विभाग की इकाइयों के बीच संवाद करने के लिए वी.सी. प्रणाली का उपयोग किया जाता है। मुख्यालय राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क (एन.के.एन) के माध्यम से अन्य परमाणु ऊर्जा विभाग इकाइयों के साथ भी जुड़ा हुआ है।
वेबसाइट डिजाईन एवं प्रबंधन
सीएमएस आधारित और भारत सरकार की वेबसाइटों (जीआईजीडब्ल्यू) के अनुपालन हेतु दिशानिर्देशों के अनुसार, पखनि की सीएमएस आधारित वेबसाइट राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) सर्वर पर होस्ट की जाती है। पखआँकें नियमित रूप से वेबसाइट का रखरखाव और अद्यतन करता है। पखआँकें, एनआईसी के साथ मिलकर पखनि के कर्मचारियों के आधिकारिक ईमेल खातों का प्रबंधन करता है।
डेटाबेस विकास
पखनि परमाणु खनिजों के सर्वेक्षण और अन्वेषण के लिए विविध प्रकार के तकनीकी और वैज्ञानिक डेटा उत्पन्न करता है। 1990 के दशक में पैराडॉक्स में भौमिकी डेटाबेस के स्वतंत्र विकास और डेटा संग्रहण हेतु सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर तैनाती के साथ एक छोटी सी शुरुआत हुई।
वर्तमान में, पखनि ने एक उद्यम स्तरीय भूस्थानिक डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (ईजीडीएमएस) लागू किया है, जो सुरक्षित लैन पर तैनात है। इसके दो भाग हैं: डेटा के भंडारण और प्रबंधन के लिए एक केंद्रीय डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली और अधिकारियों को डेटा तक पहुँचने, अपलोड करने और उससे इंटरैक्ट करने की सुविधा देने वाला एक क्लाइंट वेब-आधारित इंटरफ़ेस।
भूमाडलिंग
भूवैज्ञानिक विशेषताओं और अयस्क पिंडों का त्रि-आयामी दृश्यीकरण, स्थानिक नियंत्रणों, भूवैज्ञानिक प्रणाली में खनिजीकरण के वितरण, और रुचिकर धातुओं की पुनर्प्राप्ति हेतु विभिन्न एल्गोरिदम का उपयोग करके ब्लॉक ग्रेड के वितरण और आकलन को समझने में मदद करता है। डेटा मॉडलिंग और भू-स्थानिक विश्लेषण के लिए, पखनि मुख्यालय और क्षेत्रीय केंद्रों में नवीनतम सॉफ़्टवेयर पैकेजों का उपयोग किया जा रहा है।
|