दिनांक 12.11.2022 को संसदीय राजभाषा समिति की पहली उपसमिति द्वारा परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद के निरीक्षण की संक्षिप्त रिपोर्ट ।
माननीय संसदीय राजभाषा समिति की पहली उपसमिति द्वारा दिनांक 12.11.2022 को परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद का राजभाषायी निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान मुख्यालय, हैदराबाद कार्यालय द्वारा प्रस्तुत संसदीय प्रश्नावली के विभिन्न मदों पर माननीय समिति के कार्यकारी संयोजक और सदस्यगण द्वारा चर्चा की गई और सुझाव दिये गये । बैठक के दौरान संसदीय राजभाषा समिति और निरीक्षित कार्यालय की ओर से निम्नलिखित पदाधिकारियों ने भाग लिया :-
दस्य एवं सचिवालय के अधिकारियों की सूची |
1 |
श्री श्रीरंग आप्पा बारणे, संसद सदस्य (लोकसभा) |
कार्यकारी संयोजक |
2 |
श्री श्याम सिंह यादव, संसद सदस्य (लोकसभा) |
सदस्य |
3 |
श्री धर्मेन्द्र कश्यप, संसद सदस्य (लोकसभा) |
सदस्य |
4 |
श्री सुजीत कुमार, संसद सदस्य (राज्यसभा) |
सदस्य |
5 |
श्री धर्मराज खटीक |
सचिव (समिति) |
6 |
श्री इरफ़ान अहमद खान |
वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी |
7 |
श्री विक्रांत भाटिया |
अनुभाग अधिकारी |
8 |
श्री सहदेव सिंह |
रिपोर्टर |
निरीक्षित कार्यालय की ओर से उपस्थित अधिकारियों की सूची |
1 |
श्री संजय कुमार |
संयुक्त सचिव, प्रशासन एवं लेखा, परमाणु ऊर्जा विभाग, मुंबई |
2 |
डॉ. दीपक कुमार सिन्हा |
निदेशक, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद |
3 |
श्री बी. सरवणन |
अपर निदेशक (प्रचालन-I), परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद |
4 |
श्री एन. अंजनी कुमार |
निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद |
5 |
श्री अचलेश्वर सिंह |
संयुक्त निदेशक (राजभाषा), परमाणु ऊर्जा विभाग, मुंबई |
6 |
श्री एम. सतीश कुमार |
उप निदेशक (राजभाषा), परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद |
7 |
श्री वी. श्रीमन्नारायण |
सहायक निदेशक (राजभाषा), परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद |
8 |
सुश्री कुंजन त्रिपाठी |
सहायक निदेशक (राजभाषा), परमाणु ऊर्जा विभाग, मुंबई |
निरीक्षण के प्रारंभ में, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद के निदेशक डॉ. दीपक कुमार सिन्हा द्वारा इस निरीक्षण बैठक में पऊवि, मुंबई एवं परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मुख्यालय, हैदराबाद की ओर से भाग ले रहे सभी अधिकारियों का समिति से परिचय करवाया गया I
तत्पश्चात् निदेशक महोदय ने समिति से अनुमति प्राप्त कर निदेशालय के हैदराबाद स्थित मुख्यालय में किये जा रहे अन्वेषण कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा पावरपॉइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा निदेशालय द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित यूरेनियम एवं विरल धातु एवं विरल मृदा निक्षेपों की जानकारी प्रदान की । उन्होंने राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निदेशालय द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं प्रयासों से सभी समिति को अवगत कराया ।
तत्पश्चात् बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों के परिचय के बाद माननीय समिति संयोजक और सदस्यों द्वारा प्रश्नावली के विभिन्न मदों और कार्यालय में राजभाषा क्रियान्वयन के विभिन्न मदों पर चर्चा की गई । माननीय सदस्यों द्वारा प्रश्नावली में निहित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया और राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु निदेशालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और इन प्रयासों को भविष्य में जारी रखे जाने का सुझाव दिया । माननीय संयोजक द्वारा “ध्यान देने योग्य बातें” परिशिष्ट निदेशक महोदय को दिया गया ।
अंत में, निदेशक महोदय ने समिति के संयोजक एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया और माननीय समिति के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुये उन्हें आश्वास्त किया कि समिति द्वारा प्राप्त सभी निर्देशों और सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा ।
इस कार्यक्रम के दौरान निदेशालय के अन्वेषण कार्यों से प्राप्त खनिज सामग्री एवं हिंदी में प्रकाशित पत्रिकाओं एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसका माननीय संसदीय समिति के सभी सदस्यों द्वारा बड़े उत्साह से अवलोकन किया गया I